Search
Close this search box.

मासिक शिवरात्रि से हो रहा नव वर्ष का आगाज, शिव भक्ति से होंगे पूर्ण काज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आपकी खबर, शिमला।

 

 

नव वर्ष 2022 का आगाज इस मर्तबा मासिक शिवरात्रि से हो रहा है। पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी शनिवार को है तथा यह दिन मासिक शिवरात्रि के तौर पर देश भर में मनाया जाता है। शिव व शक्ति को समर्पित यह दिन इस बार और भी खास बन गया है। नववर्ष का आगमन इस दिन को खास बना रहा है। बेशक वैदिक सनातन धर्म के अनुसार नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से विक्रम संवत आरंभ होता है जिसे नव संवत्सर कहा जाता है। लेकिन मौजूदा समय में समस्त विश्व का व्यवहार अंग्रेजी वर्ष के अनुसार ही चल रहा है। ऐसे में अ्रगे्रजी वर्ष को व्यवहारिक तौर पर मान्यता दी जाती है। इसी मान्यता के तौर पर अंग्रेजी नववर्ष का अभिनंदन किया जाता है। पूरा विश्व जहां नव वर्ष के अभिनंदन की तैयारियों में जुटा है वहीं शिव भक्तों के लिए नववर्ष का आगमन मासिक शिवरात्रि को हो रहा है। प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं कर्म-कांड के ज्ञाता वैदज्ञ पंडित विद्याधर शर्मा के अनुसार मासिक शिवरात्रि  से नव वर्ष का आगाज हो रहा है तथा शिव भक्ति से सभी के मनोरथ पूर्ण होने का योग भी इसी दिन बन रहा है। उन्होने बताया कि नव अंग्रेजी वर्ष 2022 शनिवार पौष मास शिवरात्रि, ज्येष्ठा नक्षत्र त्रयोदशी तिथि तथा गंड योग से प्रारंभ हो रहा है। सनातन धर्म में जहां महाशिव रात्रि का विशेष महत्व है वहीं मासिक शिवरात्रि के महत्व को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखने व शिव-शक्ति का पूजन करने से महादेव सभी के मनोरथ पूर्ण करते हैं। इस खास मौके पर भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। सुख समृद्धि व ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए इस वर्ष का प्रारंभ शिव भक्ति से करते हुए शिवालय में दीप दान व शिव अभिषेक करना कल्याणकारी रहेगा।

दैवज्ञ विद्याधर शर्मा ने बताया कि शिव भक्तों के लिए नववर्ष खास रहने वाला है। शिव व शक्ति की कृपा से सभी का मंगल होगा तथा अपने आराध्य कुल देवता सहित कुल देवी को भी प्रसन्न करने के लिए यह दिन उत्तम रहेगा। मासिक शिवरात्रि का आगाज शनिवार सुबह यानि 1 जनवरी 2022 को सुबह 7 बजकर18 मिनट से होगा तथा रविवार सुबह 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। मासिक शिवरात्रि को रात्रि के समय शिव पूजन विशेष फलदायी माना गया है तथा शिवालय में दीपोत्सव व विधि विधान से शिव पूजन शिव भक्तों के जीवन को खुशियों से भर देगा। ऐसे में अपना व समाज का कल्याण चाहने वालों को नव वर्ष का शुभारंभ शिव भक्ति से करना लाभकारी रहेगा।

aapkikhabar
Author: aapkikhabar

Leave a Comment

और पढ़ें