Search
Close this search box.

भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल ने शोघी से धामी तक निकाली तिरंगा यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल ने शोघी से धामी तक निकाली तिरंगा यात्रा

 

आपकी खबर, शिमला। 13 अगस्त

पीएम नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ग्रामीण भाजपा मंडल ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा उपनगर शोघी, हीरानगर, टुटू, बनूटी, घणाहट्टी, घण्डल और सुन्नी से मंडोड़घाट होते हुए धामी तक गई। युवा मोर्चा के बैनर तले इस यात्रा में जिला, मंडल, प्रदेश मोर्चा, जिला मोर्चा, मंडल मोर्चा, प्रकोष्ठ, ग्राम केंद्र प्रमुख, त्रिदेव व पन्ना प्रमुखों तक के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित ठाकुर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश मानक, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुनीता शर्मा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। साथ ही 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

aapkikhabar
Author: aapkikhabar

Leave a Comment

और पढ़ें