Saturday, April 20, 2024

कुफरी व नारकंडा में ताजा बर्फबारी, शिमला में बरसे मेघ

 

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश का क्रम जारी है। रविवार को दिनभर मौसम खराब बना रहा। कल्पा सहित अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि अन्य स्थानों पर बादलों के साथ शीतलहर का काफी प्रकोप रहा। वहीं देर शाम शिमला में हल्की बारिश और शिमला के कुफरी और नारकंडा में ताजा हिमपात हुआ। ऐसे में यहां घूमने आए पर्यटकों में खासा उत्साह देखा गया। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों का नजारा पर्यटकों को काफी आकर्षित कर गया।
बारिश-हिमपात के बाद न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। बीते 24 घण्टे में तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम के मिजाज अभी कुछ दिन और बिगड़ा रहेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts