Thursday, April 25, 2024

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

 

आपकी खबर, शिमला। 

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। यह घटना मानसा में हुई है, जहां पर मूसेवाला पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने करीब 30 फायर किए, जिसमें सिद्धू मूसेवाला गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद सिद्धू मूसेवाला को मानसा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई है। घटना में सिद्धू मूसेवाला सहित 3 लोग अन्य भी घायल हुए हैं। एस.एस.पी. मानसा ने सिद्धू की मौत की खबर की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि बीते एक दिन पहले ही मुसेवाला की सिक्योरिटी हटाई गई थी। इसको लेकर भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर उंगली उठनी शुरू हो गई है। भाजपा ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts