Thursday, April 18, 2024

एक अगस्त को हिमाचल के 10 हजार स्कूलों में आयोजित होंगे शहीद सम्मान कार्यक्रम

आपकी खबर, शिमला।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सचिव पवन मिश्रा ने बताया कि 1 अगस्त को पूरे भारतवर्ष में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से 3 लाख विद्यालयों में एक साथ स्वतंत्रता अमृत महोत्सव के कार्यक्रम किए जाएंगे। वे वीरवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा से यहां हिमाचल प्रदेश में 10000 विद्यालयों में भी एक साथ कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय में भारत माता का पूजन व शहीद सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर विद्यालय में उस दिन एक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में भारत माता के जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। स्कूल में पहुंचकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भारत माता का पूजन, भारत माता की आरती और एक वक्ता श्रोताओं के बीच में भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़के संघर्ष में गुमनाम बलिदानी, भारतीय संस्कृति, भारतीय संस्कार की चर्चा बच्चों में करेंगे। कैसे इंडिया से भारत की ओर बढ़े। सार्थक चर्चा बच्चों के बीच में रखी जाएगी। 15 अगस्त,1947 को लगभग 60 0-700 वर्षों के संघर्ष के बाद भारत स्वाधीन तो हो गया, परंतु आज 75 वर्ष पूरे होने पर भी चिंता का विषय है।

पत्रकार वार्ता में उनके साथ प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रांत मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह, जिला मंत्री संजीव, जिला शिमला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतेन्द्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts