Friday, April 19, 2024

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जताई ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका

  • कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जताई ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका
  • बोले, स्ट्रांग रूम के बाहर अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत
  • परिणाम आने तक विशेष ऑब्जर्वर लगाने की करेंगे मांग

आपकी खबर, शिमला। 

हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद जो रुझान सामने आ रहे हैं वे सभी कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आ रहे हैं। इस चुनाव में ओल्ड पेंशन का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा बन कर सामने आया। कांग्रेस ने जो भी 10 गारंटी अपने घोषणा पत्र में लाई थी, सभी को धरातल पर उतारा जाएगा।

शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों ने भाजपा की सरकार को पूरी तरह नकार दिया है। यही कारण है कि हिमाचल के मतदाताओं विशेषकर युवाओं ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा दिलाया है। युवाओं ने बढ़ चढ़ कर चुनाव में हिस्सा लिया जो सरकार के प्रति नकारात्मकता को भी दर्शाता है।

उन्होंने यह भी आशंका जताई कि सरकार ईवीएम के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ भी कर सकती है। चुनाव के दिन रामपुर के दत्तनगर में हुए मामला भी इसी बात का उदाहरण है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि गोवा और मणिपुर में लोकतंत्र की हत्या कर भाजपा ने सरकार बनाई। हिमाचल में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए उन्होंने विशेष ऑब्जर्वर लगाने की बात भी कही। स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चौकन्ना रहने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह मॉडल तैयार किया जाएगा और पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस में हुए घोटाले की भी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही शिमला के ओकओवर में नया चेहरा देखने को मिलेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts