Wednesday, April 24, 2024

अलविदा : नहीं रहे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले

  • अलविदा : नहीं रहे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले

आपकी खबर, शिमला।

महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया है। ब्राजील के पेले 82 साल के थे। सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी बेटी ने उनके निधन की पुष्टि की। पेले कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट का जवाब देना भी बंद कर दिया था। पेले ने कुल तीन बार फीफा विश्व कप (1958, 1962, 1970) जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है।

उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उन्हें रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन भी है। पेले फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी माने जाते हैं और तीन बार के विश्व कप विजेता रह चुके हैं। बेटी केली नेसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर लिखा- हम जो कुछ भी हैं, उन्हीं की बदौलत हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।

उन्होंने 95 मैचों में 77 गोल किए। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल तीन बार फीफा विश्व कप (1958, 1962, 1970) जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts