Thursday, March 28, 2024

#Breaking : ठियोग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मर्डर

आपकी ख़बर, शिमला।

जिला शिमला के ठियोग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ब्लग में काम कर रही कार्यकर्ता की डंडों से पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना बीते दिन वीरवार की है, जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका केंद्र में थी। इसी बीच आरोपी ने मौके पर पहुंचकर इस घटना को अंजाम दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया लेकिन यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले महीने की तेजधार हथियार से हमला करने के केस में तीन साल की सजा काट चुका है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना आंगनबाड़ी केंद्र कोट वृत बल्ग की है। आरोपी ने बिना कुछ कहे उक्त महिला पर हमला बोल दिया। ऐसे में उन्हें गहरी चोटें आईं थी। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पति चंडीगढ़ में टैक्सी चालक का काम करता है। वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई हैं। वारदात से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।

 

ठियोग के ब्लग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस केस की गहनता से छानबीन कर रही है।

-सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी, ठियोग

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts