Search
Close this search box.

युवाओं की योग्यता का गला घोंट रही कांग्रेस सरकार : परमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आपकी ख़बर, शिमला।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार में तालमेल नहीं है। नौबत यह है कि मंत्री और मुख्यमंत्री में एक्सीडेंट हो रहे हैं। कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान शिक्षा विभाग में अस्थायी शिक्षकों की बात करते हैं, वहीं अगले दिन मुख्यमंत्री इसे लेकर स्पष्टीकरण दे रहे हैं कि पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से भर्ती होगी। कांग्रेस सरकार युवाओं की योग्यता का गला घोंट रही है। यही सुक्खू सरकार का दृष्टिकोण व व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नगर निगम में काबिज हो रही है। इसके बाद प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इसे लेकर कई विधायक संपर्क में हैं। कितने हैं, मौका आने पर इसका भी खुलासा होगा। परमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस गारंटियों को पूरा तो कर नहीं पा रही है। कांग्रेस के दिग्गज कह रहे हैं कि कांग्रेस में उनका गला घुट रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम में भी फिर से बहुमत से काबिज होगी और प्रदेश में भी उनकी सत्ता लौटेगी। शिमला में ज्यादा समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा, लेकिन यहां हिल्स क्वीन में जो काम होना चाहिए था नहीं हुआ। स्मार्ट सिटी पीएम और जयराम ठाकुर की देन है। पर्वतमाला और पानी की योजना बीजेपी लेकर आई हैं। पांच लाख रोजगार देने की बात करने वालों ने व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर कोरोना काल में सेवाएं देने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। कांग्रेस ने राजधर्म की धज्जियां उड़ाई हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें