Search
Close this search box.

हिमाचल भाजपा आज से शुरू करेगी महा जनसंपर्क अभियान : बिंदल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • हिमाचल भाजपा आज से शुरू करेगी महा जनसंपर्क अभियान : बिंदल

आपकी खबर, शिमला।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर हिमाचल भाजपा प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए भाजपा प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करेगी। साथ ही मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इसके लिए भाजपा ने रणनीति पहले से ही तैयार कर ली है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार धर्मशाला, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राकेश जम्वाल मंडी सदर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर में इस कायक्रम का शुभारंभ करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें