हादसा : आस्था की डुबकी लगाने गए मां बेटे की डूबकर मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • हादसा : आस्था की डुबकी लगाने गए मां बेटे की डूबकर मौत

 

आपकी खबर, कांगड़ा।

 

हिमाचल प्रदेश में बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। कांगड़ा के बनेर खड्ड स्थित बाण गंगा में आस्था की डुबकी लगाते समय मां बेटा पानी में डूब गए।

 

बताया जा रहा है कि 42 साल की महिला सरिता और इसका 21 बेटा आकाश रिश्तेदारों के साथ बज्रेश्वरी माता के मंदिर में हरियाणा के फरीदाबाद से दर्शन करने आए थे।

 

माथा टेकने के बाद बाण गंगा में नहाने की आस्था के चलते दोनों खड्ड में चले गए। यहां नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में समाने लगे। इन्होंने शोर मचाया और मदद के लिए आवाजें लगाईं। इसके बाद वहां लोग इकट्ठे हुए। दोनों को पानी से निकाला गया और उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। बताया जा रहा है कि नहाते समय आकाश पानी में डूब गया था। बेटे को डूबता देख वहीं नहा रही सरिता उसे बचाने चली गईं और वह भी उसके साथ पानी में डूब गईं। अस्पताल पहुंचाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें