Search
Close this search box.

जंगलों में फेंके जा रहे कचरे पर वन विभाग ने साध रखी है चुप्पी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जंगलों में फेंके जा रहे कचरे पर वन विभाग ने साध रखी है चुप्पी

करसोग में पर्यावरण संरक्षण के दावों की हकीकत धराशाई

आपकी खबर, करसोग। 20 नवंबर

जिला मंडी के उपमंडल करसोग में पर्यावरण संरक्षण के दावों की हकीकत धराशाई हो गई है। औंधे मुंह गिरी इस हकीकत के चलते करसोग के जंगलों में लगे कूड़े कचरे के ढेरों ने स्वच्छ भारत अभियान को भी आईना दिखा दिया है। हैरानी की बात है कि करसोग के जंगलों में ठिकाने लगाए जा रहे कूड़े कचरे की जानकारी तक वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को नहीं है। जंगलों में फेंके जा रहे कूड़े कचरे पर वन विभाग ने चुप्पी साध रखी है।

विभाग की यह चुप्पी पर्यावरण पर भारी पड़ती नजर आ रही है। जंगलों में धीरे धीरे गंदगी का सम्राज्य बढ़ने लगा है जिसके चलते वन्य जीवों सहित पेड़ पौधों पर भी इसका विपरीत असर पड़ सकता है। कूड़े कचरे सहित प्लास्टिक कचरा जंगलों में कौन ठिकाने लगा रहा है? इस बात की जानकारी तक जंगलों की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को नहीं है। जंगलों में कचरा फैलने से जहां पर्यावरण प्रेमी आहत हैं वहीं सड़क के साथ सटे जंगलों में लगे कूड़े कचरे के ढ़ेर करसोग घाटी की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे हैं।

  • मामले की जानकारी नहीं – डीएफओ

जंगलों में फैले कचरे को लेकर वन मंडल अधिकारी (डी.एफ.ओ.) करसोग कृष्ण भाग नेगी ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि जंगलों में कचरा फैंका जा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी। वन रक्षकों को निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए जाएंगे। पंचायत प्रधानों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें