Search
Close this search box.

यशपाल ठाकुर दूसरी बार बने भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, सुन्नी से शिवानी को कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, पार्टी की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे

पार्टी के लिए ईमानदारी से कार्य करने का मिला तोहफा : यशपाल

आपकी खबर, शिमला। 17 दिसंबर


हिमाचल प्रदेश भाजपा ने नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। शिमला में पहली बार तीन नए मंडल बनाए गए हैं। इससे पूर्व शिमला ग्रामीण, शिमला और कुसुमपटी मंडल होते थे। अब तीन नए मंडल शिमला ग्रामीण सुन्नी, शिमला में संजौली और कुसुमपटी/दो नए मंडल बनाए गए हैं।


मंगलवार को शिमला में छह मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। संगठन में शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर शिमला ग्रामीण मंडल से यशपाल ठाकुर पर भरोसा जताया है। लगातार दूसरी बार पार्टी की कसौटी पर खरे उतरते हुए यशपाल ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ईमानदारी से कार्य करने का तोहफा दिया है। मैं बखूबी इस पर खरा उतरूंगा।


उधर पार्टी ने सुन्नी मंडल से पहली बार महिला को अध्यक्ष बनाया है। यहां से शिवानी ठाकुर को कमान सौंपी है।

Leave a Comment

और पढ़ें