Search
Close this search box.

कांग्रेस बताए सरकार रहते हुए अंबेडकर को क्यों नहीं दे पाए भारत रत्न : केशव चौहान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस बताए सरकार रहते हुए अंबेडकर को क्यों नहीं दे पाए भारत रत्न : केशव चौहान

अपने हित के लिए कांग्रेस ने किए संविधान में कई संशोधन

संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में बोले भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष

आपकी खबर, शिमला। 24 जनवरी

कांग्रेस नेताओं को मालूम नहीं है कि संविधान की जगह कहां पर होती है। ऐसे नेता जो संविधान की किताब लेकर जगह जगह प्रचार कर रहे हैं कि वे संविधान के मसीहा हैं। उन्हें यह मालूम नहीं है कि संविधान एक ग्रंथ है। ऐसे नेता केवल अपने हितों की बात कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान की रक्षा का बीड़ा उठाया और पूरे देश में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम चलाया।

यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कही। वे शुक्रवार को घणाहट्टी के चयाली में आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने की।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने सिर्फ अपने हितों को ध्यान में रखा। अगर कांग्रेस संविधान की हितैषी होती तो डॉ. भीमराव अंबेडकर को सरकार में रहते हुए भारत रत्न क्यों नहीं दे पाए।

चौहान ने कहा कि इस समय संविधान निर्माण का 75वां वर्ष अर्थात अमृतकाल चल रहा है। अंबेडकर

ने संविधान को बनाते समय सभी जाति, धर्म, संप्रदाय, वर्ग सभी का ध्यान रखा परन्तु कांग्रेस पार्टी ने अपनी सत्ता को बनाए रखने के लिए केवल वोटों के लालच में 75 बार संविधान में संशोधन किया। ये संशोधन जनहित में नहीं अपितु नेहरू-गांधी परिवार के हित में किए गए।

 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा सत्यप्रकाश मानक, गौरव कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष एससी मोर्चा, सुमन गर्ग कार्यक्रम संयोजक, दिनेश ठाकुर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, बॉबी बंसल जिला उपाध्यक्ष, योगराज ठाकुर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, कपिल, राजेश ठाकुर, इंदर ठाकुर, संदीप, अलका, रीता भारद्वाज, कमलेश, सुमित ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें