Search
Close this search box.

पूर्व भाजपा सरकार ने सुविधा संपन्न लोगों को बांटी रेवड़ियां : धर्माणी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व भाजपा सरकार ने सुविधा संपन्न लोगों को बांटी रेवड़ियां : धर्माणी

 

आपकी खबर, शिमला। 30 जनवरी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने केवल राजनीतिक लाभों को ध्यान में रखते हुए सुविधा संपन्न लोगों को रेवड़िया बांटने का काम किया जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार का उद्देश्य समाज के वंचित और कमजोर वर्गों का कल्याण और उत्थान सुनिश्चित करना है।

वर्तमान राज्य सरकार जनहित की दिशा में कार्य कर रही है और किसी भी कीमत पर प्रदेश की अमूल्य संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समाज के सुविधा संपन्न वर्गों से स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी का त्याग करने की मुहिम शुरू की है और प्रदेश के लोग इस मुहिम में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर और समृद्धशाली राज्य बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित किया जा रहा है और राज्य के संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित कर प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण को विशेष प्राथमिकता प्रदान की गई है। कृषि उत्पादों को बाजार से जोड़ा जा रहा है। प्राकृतिक पद्धति से उगाए गए गेहूं के लिए 40 रुपये और मक्की के लिए 30 रुपये प्रतिकिलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। हिमाचल प्रदेश गेहूं, मक्की और दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक पद्धति से उगाई 400 मीट्रिक टन मक्की की खरीद सुनिश्चित की गई है। बाजार में मक्की का बेहतर विपणन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने हिम-भोग आटा लॉन्च किया है ताकि किसानों को उनके उत्पादों के बेहतर दाम मिल सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें