खेमराज बने ग्रामीण भाजपा मंडल सुन्नी के उपाध्यक्ष
आपकी खबर, शिमला। 2 मार्च
भाजपा ने शिमला ग्रामीण सुन्नी मंडल की कार्यकारिणी गठित की है। अध्यक्ष शिवानी प्रभा ठाकुर ने यह जानकारी दी। कार्यकारिणी में खेमराज, जगदीश चंद, लाल चंद मेहता और पुष्पा ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह रोशन लाल वर्मा और महेश शर्मा महामंत्री, टेकचंद, जितेंद्र भारद्वाज, सुनीता शर्मा, परस राम, कमलेश और नरेश सचिव का जिम्मा संभालेंगे।
मीडिया प्रभारी यशपाल, प्रवक्ता राजेश कुमार लगाए गए है। कमलेश कुमार आईटी संयोजक, हिमानी शर्मा आईटी सह संयोजक, विनय कुमार गर्ग सोशल मीडिया और सुभाष को सोशल मीडिया सह संयोजक शामिल किया गया है।