Search
Close this search box.

प्रदेश के 18 हजार कर्मचारियों को मिला तोहफा, किसान मोर्चा ने किया सीएम जयराम ठाकुर की घोषणा का स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

  • प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली बोले मुख्यमंत्री कर्मचारी हितैषी

 

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने सीएम जयराम ठाकुर की उस घोषणा का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने तृतीय श्रेणी के करीब 18 हजार कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा बबली ने कहा है कि वर्तमान जयराम सरकार ने कर्मचारियों को मात्र चार साल में इतना कुछ दिया है जो किसी भी सरकार ने नहीं दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 3 जनवरी, 2022 से पूर्व कार्यरत दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की है। इसके अलावा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) को भी दो वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा भी की है।

राकेश बबली ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करने को हमेशा प्राथमिकता दी है तथा उनके साथ बेहतर संबंध रहे हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों को उनके सभी देय लाभ और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश सरकारी कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान प्रदान कर दिया गया है और इससे प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में औसतन 12 से 15 प्रतिशत वृद्धि हुई है। राज्य के लगभग 1.50 लाख पेंशन भोगियों की पेंशन में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से 2022 के दौरान राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को लगभग 7801 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए हैं। वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत पेंशन भोगियों को पेंशन में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और वर्ष 2016 के उपरान्त सेवानिवृत लगभग 40 हजार पेंशन भोगियों को भी शीघ्र ही यह लाभ दे दिए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें