शिमला में गहरा सकता है जल संकट, इस पंप हाउस में हुआ भारी भू-स्खलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • शिमला में गहरा सकता है जल संकट, इस पंप हाउस में हुआ भारी भू-स्खलन
  • चाबा पंप की आधी मशीनें पानी में डूबी, एक व्यक्ति घायल

आपकी खबर, शिमला।

राजधानी में कुछ दिनों तक जल संकट गहरा सकता है। चाबा स्थित शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड में भू स्खलन के कारण पंप हाउस में चट्टानें गिरने से झील में पानी भर गया। इससे पंप हाउस में रखी मशीनें भी जलमग्न हो गई है।

गौरतलब है कि शिमला को इसी पंप हाउस से पानी की सप्लाई होती है। इस हादसे में एक व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। इस पंप हाउस से गुम्मा को 10 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है। इसके अलावा शिमला के लिए भी 3 से 4 एमएलडी पानी की रोजाना सप्लाई हो रही थी।

Leave a Comment

और पढ़ें