Search
Close this search box.

14वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप पठानिया ने दर्ज किया नामांकन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आपकी ख़बर, धर्मशाला।

भटियात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दर्ज किया है। कुलदीप सिंह पठानिया हिमाचल विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बनेंगे। आज सदन में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया जिस पर सभी 40 कांग्रेस विधायकों ने सहमति जताई। कुलदीप सिंह पठानिया चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। भटियात से चुनाव जीते कुलदीप सिंह पठानिया पिछली कांग्रेस सरकार में प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन बने थे। हालांकि उस दौरान वे चुनाव हार गए थे, लेकिन उनकी वरिष्ठता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें बोर्ड का चेयरमैन बनाया था। पठानिया 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। दूसरी बार 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। तीसरी बार 2007 और 2022 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें