कल होगा सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल का गठन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आपकी ख़बर, शिमला।

सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल का गठन कल हो सकता है। प्रदेश में इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन वीरवार दोपहर बाद करीब चार बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। माना जा रहा है कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात करेंगे। वह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी भेंट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर चर्चा करेंगे और नाम तय कर ही लौटेंगे। शीत सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर से पहले सदन में लौट आएंगे। मंत्रिमंडल गठन को लेकर हो रही देरी पर आमजन चर्चा कर रहा है। चुनाव जीतकर आए कांग्रेस विधायकों का उत्साह भी कम होता नजर आ रहा है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 दिसंबर को रिज मैदान में हुआ था और सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। वीरवार को कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। 

Leave a Comment

और पढ़ें