Search
Close this search box.

दरवाजे का पर्दा बच्चे के गले में फंसा, दम घुटने से मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • दरवाजे का पर्दा बच्चे के गले में फंसा, दम घुटने से मौत

 

आपकी खबर, चंबा।

 

दरवाजे के पर्दे से 11 साल का बच्चा खेल खेल में ही गले में फंसा बैठा। उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। अचानक बच्चे का दम घुटने लगा और बेहोश हो गया।

 

मामला जिला चंबा की चुराह तहसील के लेहडुई गांव का है। जानकारी के अनुसार 11 साल का बच्चा पुत्र रमेश कुमार घर के दरवाजे के पर्दे के साथ खेल रहा था। इस बीच पर्दा उसके गले में लिपट गया।

 

इससे उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गया। काफी देर बाद परिजनों को लेखराज की आवाज सुनाई नहीं दी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

 

 

बच्चे को बेहोश देखकर परिजन तुरंत उसे सुरंगानी अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें