Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा चलाएगी प्रदेशव्यापी ‘बजट श्रवण एवं संवाद’ अभियान

    भाजपा मुख्यालय सहित 171 मंडलों में एक साथ होगा कार्यक्रम
    Sponsored By: आपकी खबर January 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा चलाएगी प्रदेशव्यापी ‘बजट श्रवण एवं संवाद’ अभियान

    भाजपा मुख्यालय सहित 171 मंडलों में एक साथ होगा कार्यक्रम

    आपकी खबर, शिमला।

    31 जनवरी। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं कार्यक्रम संयोजक रणधीर शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा दिनांक 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाले देश के आम बजट के अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर “बजट श्रवण एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है।

    यह कार्यक्रम प्रदेश मुख्यालय सहित प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं प्रदेश के 171 मंडलों में एक साथ संपन्न होगा। प्रदेश मुख्यालय दीप कमल, शिमला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

    भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार यह आयोजन प्रातः 10:00 बजे कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण से आरंभ होगा। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सामूहिक रूप से बजट का सीधा प्रसारण सुनेंगे तथा बजट के पश्चात देश एवं प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं का संक्षिप्त सार तैयार कर पूरे प्रदेश में वितरण किया जाएगा। रणधीर शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल बजट सुनने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य आम बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाले निर्णयों, विकास की प्राथमिकताओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

    भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशभर में इस बजट के सकारात्मक संदेश को जन-जन तक ले जाकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे। भाजपा ने इस अवसर पर प्रदेश के 171 मंडलों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। इन आयोजनों में विशेष रूप से वर्ष 2022 के सभी विधानसभा प्रत्याशी भी उपस्थित रहेंगे ताकि बजट के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों हेतु मुख्य अतिथियों एवं संयोजकों की घोषणा भी कर दी गई है।

    रणधीर शर्मा ने कहा कि आम बजट 2026 देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विकसित भारत की दिशा में नई गति प्रदान करेगा। भाजपा कार्यकर्ता इस बजट को जनहित, युवा, किसान, महिला सशक्तिकरण और आर्थिक प्रगति का बजट बताते हुए इसे प्रदेशभर में जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अभियान में सीए प्रकोष्ठ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और प्रदेश से लेकर प्रत्येक जिला में सीए प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी का विश्वास है कि आम बजट 2026 संगठनात्मक ऊर्जा का नया संचार करेगा और विकसित भारत के सपने को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का सोशल मीडिया हैशटैग #ViksitBharatBudget रहेगा।

    केंद्रीय बजट के मौके पर प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत शिमला में जयराम ठाकुर (नेता प्रतिपक्ष) एवं डॉ. राजीव बिंदल (प्रदेश अध्यक्ष) रणधीर शर्मा, बिहारी लाल शर्मा, संजीव कटवाल, सोलन में संदीपनी भारद्वाज प्रदेश प्रवक्ता, सिरमौर में बलदेव तोमर प्रदेश प्रवक्ता एवं विक्रम वर्मा सह मीडिया प्रभारी, ऊना में सतपाल सिंह सत्ती पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज कुमार पठानिया सह मीडिया प्रभारी, हमीरपुर में राजिंदर राणा वरिष्ठ प्रवक्ता एवं आशीष शर्मा प्रवक्ता, बिलासपुर में त्रिलोक जमवाल वरिष्ठ प्रवक्ता एवं जीत राम कटवाल विधायक, कांगड़ा में विपिन सिंह परमार एवं संजय शर्मा प्रवक्ता, चंबा में डी.एस. ठाकुर, मंडी में राकेश जमवाल मुख्य प्रवक्ता एवं इंदर सिंह गांधी विधायक, कुल्लू में अमित सूद, किन्नौर में सूरत नेगी, लाहौल-स्पीति में रवि ठाकुर, महासू में चेतन ब्रागटा, पालमपुर में त्रिलोक कपूर वरिष्ठ प्रवक्ता एवं विश्व चक्षु सह मीडिया प्रभारी, देहरा में राकेश शर्मा प्रवक्ता एवं संजीव शर्मा सह मीडिया प्रभारी, सुंदरनगर में अजय राणा प्रवक्ता एवं दिलीप ठाकुर विधायक, नूरपुर में राकेश पठानिया पूर्व मंत्री एवं विनय शर्मा प्रवक्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सभी जिला अध्यक्षों की उपस्थिति भी सुनिश्चित रहेगी।

    171 मंडल कार्यक्रम ViksitBharatBudget आम बजट 2026 जयराम ठाकुर डॉ राजीव बिंदल नरेंद्र मोदी बजट 2026 बजट श्रवण अभियान 2026 भाजपा जिला स्तरीय कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला भाजपा बजट श्रवण संवाद भाजपा मीडिया संवाद भाजपा संगठन अभियान भाजपा हिमाचल प्रदेश विकसित भारत बजट हिमाचल राजनीति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

    March 22, 2026

    आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर

    March 22, 2026

    हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.