अमेजन के साथ हेल्पिंग हैंड ऑर्गेनाइजेशन का MOU, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा उत्पादों के लिए बड़ा बाजार 200 महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उद्यमी बनाने की पहल, प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को बांटे प्रमाण पत्र आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 4 नवंबर। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी बनाने की दिशा में हेल्पिंग हैंड ऑर्गेनाइजेशन, शिमला ने सीएमएस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित सीएमएस सेंटर फॉर एंटरप्राइज परियोजना के तहत अमेजन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर बीडीओ टुटू बृजेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाली…
Author: aapkikhabar
त्योहारी सीजन में ऊना में खनन सामग्री ले जाने वाले भारी वाहन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ही चलेंगे 5 से 8 नवंबर तक लागू रहेगी व्यवस्था, उपायुक्त जतिन लाल ने धारा 163 के तहत जारी किए आदेश आपकी खबर, ब्यूरो। ऊना, 4 नवंबर। त्योहारी सीजन के दौरान जिले में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम जनता की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने खनन एवं खनिज सामग्री ले जाने वाले सभी भारी वाहनों के संचालन का समय निर्धारित किया है। उपायुक्त जतिन लाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए…
कुल्लू : राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त ऑनलाइन आरएमएस पोर्टल के माध्यम से करें राजस्व मामलों का निस्तारण, लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश आपकी खबर, ब्यूरो। कुल्लू, 4 नवंबर। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला के सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता को राजस्व सेवाएं उपलब्ध करवाने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उपायुक्त बुधवार को बहुउद्देश्यीय भवन में जिला के…
एसजेवीएन के शीर्ष प्रबंधन ने नेपाल में अरुण-3 जलविद्युत स्थल का निरीक्षण किया लोअर अरुण जल विद्युत परियोजना संबंधी प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य आरंभ किए आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 3 नवंबर। काठमांडू में नेपाल सरकार के साथ उच्चस्तरीय आधिकारिक विचार-विमर्श के उपरांत भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में पार्थजीत डे, निदेशक (वित्त) और राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं) ने आज पूर्वी नेपाल में एसजेवीएन के जलविद्युत उपक्रमों की व्यापक रूप से ऑन-साइट समीक्षा की। दौरे के दौरान वरिष्ठ प्रबंधन ने 900 मेगावाट के फ़्लैगशिप अरुण-3 जल विद्युत परियोजना के बांध स्थल एवं विद्युत गृह स्थल सहित आवश्यक कंस्ट्रक्शन फ्रंट्स…
हिमाचल में क्रस्ना लैब से टेस्ट बंद, ₹110 करोड़ का भुगतान अटका, मरीज परेशान : राकेश जम्वाल बोले – जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में विफल कांग्रेस सरकार राजनीतिक रैलियों पर सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 3 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश में सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं बंद होने की खबरों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान का सीधा असर गरीब, मध्यमवर्गीय, बुजुर्ग और दूरदराज के…
उपायुक्त ने केलांग में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश आपकी खबर, ब्यूरो। केलांग, 3 नवंबर। लाहौल-स्पीति की उपायुक्त निवेदिता नेगी ने मंगलवार को केलांग में पंचायती राज विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिला के विभिन्न विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में एसडीएम उदयपुर और बीडीओ काजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वर्चुअली) के माध्यम से हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने…
विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा कहा -रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली फ्लॉप, खाली कुर्सियों ने खोली राहुल गांधी के जनाधार की पोल आपकी खबर, ब्यूरो। धर्मशाला, 2 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडी गठबंधन की रैली और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चुनी है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जनादेश…
नेपाल में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं को गति देने के लिए भूपेंद्र गुप्ता ने की उच्चस्तरीय बैठकें अरुण-3 और लोअर अरुण परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर नेपाल सरकार के साथ हुई चर्चा आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 2 नवंबर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने नेपाल में कंपनी की जलविद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से काठमांडू में नेपाल सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कीं। इन बैठकों में नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले, ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ तथा निवेश बोर्ड नेपाल…
शिमला के संकट मोचन मंदिर में चोरी, 12 किलो चांदी के मुकुट और सोने की नथ लेकर फरार हुआ शातिर मंदिर से नकदी भी उड़ा ले गया चोर, संदिग्ध की तस्वीर जारी; पुलिस ने लोगों से पहचान में मदद की अपील की आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 1 नवंबर। राजधानी शिमला के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। शातिर चोर मंदिर से करीब 12 किलो चांदी के मुकुट, सोने की नथ और नकदी लेकर फरार हो गया। धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। घटना की…
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित आपकी खबर, ब्यूरो। झाकड़ी, 1 नवंबर। एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं निगम सतर्कता विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आज समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने मुख्य रूप से शिरकत की। समारोह में विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम…