कुल्लू : झनियार गांव में भीषण अग्निकांड, पूरा गांव जलकर राख
आपकी खबर ब्यूरो।
कुल्लू, 10 नवंबर। जिला कुल्लू की तहसील बंजार की नोहांडा पंचायत के झनियार गांव में आज भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को अपने घरों से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला।
स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक कई मकान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में भारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। सौभाग्य से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

