Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हादसा

    मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा : निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, 75 वर्षीय महिला की मौत, पांच घायल

    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा : निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, 75 वर्षीय महिला की मौत, पांच घायल

    आपकी खबर, मंडी।
    12 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। पांगणा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी निहरी के तहत आने वाले चरखड़ी गांव के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में कुल पांच यात्री सवार थे। इनमें से दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    इस दुखद हादसे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसे अत्यंत पीड़ादायक घटना बताते हुए दिवंगत महिला के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन से घायलों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
    उधर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा इस दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।

    #Bus #MandiBusAccident #MandiUpdate
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    किन्नौर के भावानगर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौके पर मौत

    February 14, 2026

    नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल

    February 3, 2026

    सोलन: शिवालिक बायमेटल फैक्ट्री में भीषण आग, बड़ा आर्थिक नुकसान होने का अनुमान

    January 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.