Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    शिक्षा

    साधुपुल विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल के पांच बच्चे बने सेना में अग्निवीर

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 28, 2025Updated:December 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    साधुपुल विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल के पांच बच्चे बने सेना में अग्निवीर

    विवेकानंद विद्या निकेतन केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला : रवि मेहता

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    सोलन, 28 दिसंबर। विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालय, साधुपुल के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के पांच होनहार छात्रों—आदित्य वर्मा, कुनाल शर्मा, चेतन शर्मा, सन्नी कुमार एवं आयुष ठाकुर—का चयन भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के अंतर्गत हुआ है। इन युवाओं ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    इस गौरवपूर्ण अवसर पर विवेक संस्था के चेयरमैन रवि मेहता के सान्निध्य में विद्यालय के सभागार में लगभग 500 लोगों की उपस्थिति में एक भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया।

    समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त दिनेश ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का महत्व बताते हुए वर्ष 2026 में देश के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में होने वाले सैन्य प्रशिक्षण के लिए उन्हें शुभकामनाओं सहित विदाई दी।

    इस अवसर पर विवेक संस्था के चेयरमैन रवि मेहता ने कहा कि विवेकानंद विद्या निकेतन केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा संस्थान साहसी, अनुशासित और देश सेवा के लिए समर्पित अग्निवीरों सहित अनेकों युवक-युवतियों को तैयार करता रहेगा, ताकि वे भारतीय सेना एवं अन्य राष्ट्रीय सेवाओं के माध्यम से राष्ट्र की सेवा कर सकें। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा भी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सभी ने चयनित अग्निवीरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गर्व के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी। यह कार्यक्रम न केवल चयनित विद्यार्थियों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ।

    #Force #IndianArmy #solan #Vivekanand school
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी

    March 20, 2026

    शूलिनी विश्वविद्यालय में एआईयू राष्ट्रीय अनुसंधान सम्मेलन का समापन, युवा नवप्रवर्तकों ने दिखाया दम

    February 26, 2026

    ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित

    February 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.