Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    • नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    शिक्षा

    गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी

    केंद्र सरकार ने दिया हिमाचल के मछुआरों को बड़ा तोहफा
    aapkikhabarBy aapkikhabarMarch 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी

    केंद्र सरकार ने दिया हिमाचल के मछुआरों को बड़ा तोहफा

    भारतनेट-III के तहत कांगड़ा-चंबा की 3615 ग्राम पंचायतें हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जुड़ेंगी — डिजिटल क्रांति को मिलेगी नई गति

    आपकी खबर, शिमला।

    20 मार्च। भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बजट सत्र-II के दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोकसभा में उठाते हुए केंद्र सरकार से ठोस जानकारी प्राप्त की है। उन्होंने 17 मार्च 2026 को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री से हिमाचल प्रदेश में मत्स्य पालन के विकास हेतु प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना के संबंध में प्रश्न किया।

    इसके उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि ऊना जिले के गगरेट में एक अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की गई है, जिसके लिए ₹5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह केंद्र प्रदेश में मत्स्य पालन क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और नवाचार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    डॉ. भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सुविधा का विस्तार अब मछुआरों और मत्स्य कृषकों तक भी किया गया है, जिससे उनकी कार्यशील पूंजी की आवश्यकता पूरी होगी। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं मत्स्य उत्पादन, गुणवत्ता सुधार, आधुनिकीकरण और आजीविका सुदृढ़ करने के साथ-साथ मछुआरों के कल्याण में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

    इसके अतिरिक्त, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने 18 मार्च 2026 को संचार मंत्री से भारतनेट परियोजना-III के तहत जिला कांगड़ा और चंबा में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर प्रश्न किया। इसके उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कांगड़ा और चंबा सहित कुल 3615 ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन से जोड़ने के लिए भारतनेट परियोजना-III को मंजूरी दी गई है।

    उन्होंने बताया कि इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बीएसएनएल को नामित किया गया है, जबकि आईटीआई लिमिटेड को कार्यान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 2 Mbps से 20 Mbps तक की तेज और स्थिर इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर पैदा करने तथा गांव-गांव तक विकास पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है।

    KCC आपकी खबर ऊना किसान क्रेडिट कार्ड केंद्र सरकार गगरेट ग्रामीण विकास डॉ राजीव भारद्वाज प्रशिक्षण केंद्र फिशरी सेक्टर भाजपा मछुआरे मत्स्य पालन हिमाचल प्रदेश हिमाचल समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित

    March 20, 2026

    करसोग के सेरी बंगलो में किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती की ओर बढ़े 100 किसान

    February 27, 2026

    शूलिनी विश्वविद्यालय में एआईयू राष्ट्रीय अनुसंधान सम्मेलन का समापन, युवा नवप्रवर्तकों ने दिखाया दम

    February 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.