कुल्लू : कृषि विभाग और आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों से खरीदी जा रही मक्की
आपकी खबर, कुल्लू।
1 दिसंबर। कुल्लू जिला में 1 दिसंबर से प्राकृतिक रूप से तैयार की गई मक्की की खरीद कृषि विभाग, आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से सिविल सप्लाई के स्टोर कल्लू और धामण में शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून की वजह से मक्की की फसल बहुत खराब हुई है। इसलिए इस बार मक्की की खरीद पिछले वर्ष के मुकाबले कम रहेगी।
पिछले वर्ष 64 क्विंटल के लगभग मक्की की खरीद हुई थी और इस बार लगभग 45 क्विंटल के पास मक्की की खरीद का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस बार हिमाचल प्रदेश सरकार ने मक्की के न्यूनतम मूल्य में दस रुपए की बढ़ोतरी की है और इस बार किसानों से मक्की चालीस रुपए प्रति किलो की दर से खरीदी जाएगी।
सरकार द्वारा मक्की का न्यूनतम मूल्य बढ़ाने से स्थानीय किसानों में भारी उत्साह है और प्राकृतिक खेती की ओर किसानों का रुझान काफी देखा जा रहा है । इस मौके पर कृषक सलाहकार समिति कुल्लू की अध्यक्ष इशरा देवी व बंजार कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष टेढ़ी सिंह नेगी भी मौजूद रहे।

