Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

    असम के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को सुदृढ़ करेगी परियोजना : अजय शर्मा
    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

    असम के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को सुदृढ़ करेगी परियोजना : अजय शर्मा

    आपकी खबर, शिमला।

    15 जनवरी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वीरवार को एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) की 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन असम के विद्युत मंत्री प्रशांत फुकन, एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता, एपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक, डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी, आईएएस, एसीएस (ऊर्जा)और एपीडीसीएल के अध्यक्ष राकेश कुमार, भा.प्रशा.सेवा, एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा और असम सरकार एवं एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

    इस अवसर पर भूपेंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, भारत सरकार और असम सरकार का परियोजना को निष्पादित करने में उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए तथा राज्य में निष्पादनाधीन और आगामी अन्य परियोजनाओं के लिए भी आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना का निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का विस्तार करने और ऊर्जा सुरक्षा एवं स्थायित्व के राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता सिद्ध होती है।

    अजय कुमार शर्मा ने कहा कि धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना, विकास एवं प्रचालन दोनों चरणों में स्थानीय समुदायों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न करने के साथ-साथ, स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की आपूर्ति करके असम के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को सुदृढ़ करेगा।

    एसजीईएल द्वारा 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना को असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) द्वारा उपलब्ध कराई गई 330 एकड़ भूमि पर 28 वर्ष की लीज़ के आधार पर गाँव खुदीगाँव पीटी-II, बिलासीपारा रेवेन्यू सर्कल, जिला धुबरी, असम में विकसित किया गया है। यह परियोजना एपीडीसीएल ने 16 फरवरी 2023 को टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से एसजीईएल को रुपए 3.92 प्रति यूनिट के टैरिफ पर अवार्ड की गई थी।

    परियोजना की ईपीसी लागत रुपए 367.44 करोड़ है। यह परियोजना 25 वर्षों में लगभग 3,230 मि.यू. अनुमानित संचित विद्युत उत्पादन के साथ प्रथम वर्ष में 23% के क्षमता उपयोग फैक्टर (सीयूएफ) पर 141.13 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन के लिए डिजाइन की गई है। इस परियोजना से लगभग 1,58,270 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की संभावना है।

    यह परियोजना असम राज्य की प्रथम बड़े पैमाने की सौर परियोजना है और साथ ही एसजेवीएन की उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में प्रथम प्रचालनरत परियोजना भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूप से 4 मार्च 2024 को इस परियोजना की वर्चुअली आधारशिला रखी थी।

    #Jhakdi #NJHPS #power Project #Rampur #Sjvnl
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

    March 22, 2026

    आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर

    March 22, 2026

    हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.