Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर

    सुजानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने साझा किए सैन्य सम्मान के भाव
    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर

    सुजानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने साझा किए सैन्य सम्मान के भाव

    कहा, प्रथम परमवीर चक्र से लेकर कारगिल तक, सीमाओं की रक्षा में हिमाचल का योगदान बड़ा

    सैनिकों के प्रति कृतज्ञता ही इस समारोह की असली शोभा

     सुजानपुर में सेना दिवस पर बोले जयराम ठाकुर—’भाषण से ज्यादा भाव का महत्व’

    आपकी खबर, सुजानपुर।

    15 जनवरी। देवभूमि के वीरों के शौर्य और बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से सुजानपुर में सर्वकल्याणकारी संस्था द्वारा आयोजित ‘सेना दिवस’ के भव्य कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत की और एक अत्यंत भावुक व ओजस्वी संबोधन दिया।

    जयराम ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा कि आज का यह गौरवमयी आयोजन केवल औपचारिक भाषणों और रस्मों तक सीमित नहीं है, क्योंकि उनके अनुसार “भाषणों से कहीं अधिक उन भावों का महत्व है जो हम अपने सैनिकों के प्रति हृदय में रखते हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सेना के प्रति उमड़ी यह श्रद्धा और कृतज्ञता ही इस समारोह की असली शोभा है।

    हिमाचल प्रदेश के गौरवशाली सैन्य इतिहास को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही हिमाचल क्षेत्रफल और जनसंख्या में छोटा हो, लेकिन सीमाओं की रक्षा में इसका योगदान सबसे बड़ा है। देश को प्रथम परमवीर चक्र मेजर सोमनाथ शर्मा के रूप में हिमाचल ने ही दिया और कारगिल युद्ध से लेकर वर्तमान तक यहाँ का हर गाँव देशभक्ति की मिसाल पेश करता है।

    ठाकुर ने पिछले 25 वर्षों से लगातार इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक राजेन्द्र राणा और उनके पुत्र अभिषेक राणा की जमकर सराहना की और इसे सैन्य वर्ग के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक बताया। हालांकि, अपने संबोधन के दौरान उन्होंने उन लोगों पर तीखा प्रहार भी किया, जिन्होंने इस पुनीत कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।

    उन्होंने कहा कि ऐसे लोग, जो सेना के प्रति केवल दिखावे का आदर करते हैं, समाज के लिए घातक हैं। ठाकुर ने राजस्थान के मेवाड़ से पधारे महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का विशेष आभार व्यक्त कर उनके भावों को सराहा और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की उपस्थिति को सैनिकों के प्रति उनके सम्मान का परिचायक बताया।

    अंत में, उन्होंने शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों के प्रति अपनी कटिबद्धता दोहराते हुए कहा कि देवभूमि के युवाओं के रग-रग में बसा देशभक्ति का जज्बा ही राष्ट्र का असली सुरक्षा कवच है और वे सैनिकों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

    #JaiRamThakur #SainikDiwas
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

    March 22, 2026

    आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर

    March 22, 2026

    हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.