Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट : जयराम ठाकुर

    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट : जयराम ठाकुर

    प्रधानमंत्री के ‘मुक्त व्यापार समझौते’ को बताया आर्थिक क्रांति

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ‘कोरी’ घोषणाओं और अंतर्विरोधों पर सुक्खू सरकार को घेरा

    आपकी खबर, शिमला।

    27 जनवरी। ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में शिरकत की। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हिमाचल की प्रगति और ‘विकसित भारत मिशन 2047’ के संकल्प को दोहराया, लेकिन उत्सव के इस गौरवशाली माहौल के बीच उन्होंने सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार करते हुए इसे अंतर्विरोधों और विफलताओं की सरकार करार दिया।

    मीडिया से मुखातिब होते हुए ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोला और स्पष्ट किया कि नेता प्रतिपक्ष के नाते उन्होंने जो जांच मांगी है, उस पर मुख्यमंत्री को गोलमोल जवाब देने के बजाय यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उप-मुख्यमंत्री के खिलाफ किस तरह की जांच चल रही है, क्योंकि जनता अब सच जानना चाहती है। मुख्यमंत्री शायद इस डर से इसे ‘साधारण पत्र’ बताकर टाल रहे हैं कि कहीं इस जांच की आंच उनकी अपनी कुर्सी तक न पहुंच जाए। उन्होंने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर की गई घोषणाओं को ‘कोरी’ और भ्रामक बताते हुए कहा कि जब सरकारी खजाना पूरी तरह खाली है, तब मुख्यमंत्री केवल वोट बैंक साधने के लिए पुराने कागजों को पढ़कर जनता को झूठा दिलासा दे रहे हैं, जिस पर अब हिमाचल की जनता को रत्ती भर भी विश्वास नहीं रहा है।

    जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की जमकर सराहना की और भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को देश की आर्थिक यात्रा में एक युगांतकारी उपलब्धि और मील का पत्थर बताया। उन्होंने रेखांकित किया कि यह ऐतिहासिक समझौता भारत को 27 यूरोपीय देशों के विशाल बाजार से सीधे जोड़ता है, जिससे भारतीय उत्पादों के 99 प्रतिशत से अधिक हिस्से को तरजीही पहुंच प्राप्त होगी और विशेषकर कपड़ा, रसायन, रत्न, चमड़ा एवं फुटवियर जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में लगभग ₹6.5 लाख करोड़ से अधिक की निर्यात संभावनाएँ सृजित होंगी।

    जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह सशक्त और निर्णायक कदम न केवल किसानों को समृद्ध करेगा और एमएसएमई (MSME) सेक्टर को मजबूती देगा, बल्कि विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्रों में क्रांति लाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को वैश्विक पटल पर सिद्ध करने की दिशा में एक बड़ा और विश्वसनीय आर्थिक कदम है।

    रिज मैदान पर भव्य परेड का हिस्सा बनने और राज्यपाल के ‘एट होम’ कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत उन्होंने एक बार फिर इस बात पर बल दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत के हितों को मजबूती से रखकर देश को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक नई और सशक्त पहचान दिलाई है, जिससे देश आर्थिक मजबूती की ओर अग्रसर है।

    MSME सेक्टर अंतरराष्ट्रीय व्यापार आत्मनिर्भर भारत आपकी खबर गणतंत्र दिवस शिमला जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत यूरोपीय संघ FTA भारतीय अर्थव्यवस्था मुक्त व्यापार समझौता राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रिज मैदान शिमला विकसित भारत मिशन 2047 शिमला समाचार शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल सुक्खू सरकार हिमाचल प्रदेश राजनीति हिमाचल सरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित

    March 20, 2026

    गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी

    March 20, 2026

    कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार

    March 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.