राजनीति

कांग्रेस का परचम फहराने के लिए युवा चलाएंगे विशेष अभियान

आपकी खबर, शिमला।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम फहराने के लिए युवा विशेष अभियान चलाएंगे। इस मुहिम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मंडल कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजाकर करते हुए जनता से संवाद करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए करसोग के नवनियुक्त जिला युवा कांग्रेस महासचिव मनीष शर्मा ने बताया कि उन्हे हाल ही में महासचिव पद से नवाजा गया है जिसके लिए वह कांग्रेस हाईकमान तथा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर व जिला अध्यक्ष तरूण ठाकुर का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होने प्रदेश युवा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका वह पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करेंगे। उन्होने कहा कि युवा शक्ति देश के विकास का आधार है तथा युवाओं से संवाद साधकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे। करसोग विधानसभा क्षेत्र के अलावा इसके साथ लगते विधानसभा क्षेत्रों के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी के साथ जोडक़र कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं की पूरी ताकत झौंकने का दावा करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने युवाओं के माध्यम से रखा जाएगा। भाजपा सरकार के 4 वर्षों के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुंए उन्होने कहा कि भाजपा विकास करवाने में नाकाम रही है। बकौल मनीष शर्मा विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार करने के लिए जल्द ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button