हिमाचल

अमित शाह बोले चुनाव परिणाम के दिन दूरबीन से भी नजर नहीं आएगी कांग्रेस

  • कांग्रेस ने आग लगाने का काम किया तो पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में विकास करवाने का काम किया : अमित शाह
  • चुनाव परिणाम के दिन दूरबीन से भी कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी

आपकी खबर, सिरमौर। 

गृह मंत्री अमित शाह ने सिरमौर में हाटी आभार रैली में जमकर कांग्रेस पार्टी को कोसा। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों तक हाटी समुदाय का दर्द नहीं समझा। डबल इंजन सरकार ने इस समुदाय का विशेष ध्यान रखा है। इसी का परिणाम है कि आज सिरमौर को जनजातीय दर्जा प्राप्त हुआ है। पीएम मोदी और जयराम ठाकुर की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि 55 साल बाद ये सौभाग्य मिला है। उन्होंने विश्वास दियाया की इस हाटी का दर्जा मिलने से कोई भी वर्ग इससे अछूता नहीं रहेगा। कांग्रेस द्वारा उकसाया जा रहा है कि एससी वालों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी का पतन हो गया है। चुनाव परिणाम के दिन दूरबीन से भी कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी। कांग्रेस ने देश में इतने वर्षों तक केवल और केवल आग लगाने का काम किया है।

शाह ने कहा कि हिमाचल में जयराम ठाकुर सरकार ने अच्छे काम किए हैं। सभी वर्गों का समान विकास किया है। ये फर्क सिर्फ इसलिए नजर आता है क्योंकि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है।

  • मित्रों राजा महाराजा भी यहां से चले गए

शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि कोई राजा महाराजा भी उम्र भर के लिए नहीं रहता। अब राजा रानी का खेल खतम हो गया है। हिमाचल वासियों का इतना उत्साह देखकर हम कह सकते हैं कि प्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह दो तिहाई बहुमत के साथ फिर से भाजपा सरकार सत्ता में काबिज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button