राजनीति

अटल टनल से अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाया तो भाजपा करेगी जन आंदोलन

  • प्रदेश हितों के खिलाफ कोई फैसला होगा तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा : रणधीर शर्मा
  • बोले, मुख्यमंत्री सुक्खू मंत्रिमंडल पर फैसला नहीं ले पा रहे
  • बदले की भावना से कार्य कर रही है सुक्खू सरकार

आपकी खबर, शिमला।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि सुक्खू सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। अटल टनल से अगर अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाया गया तो प्रदेश भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी।

रणधीर शर्मा ने कहा कि सुक्खू मंत्रिमंडल पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं और जल्दबाजी में गलत फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में इतने मामूली अंतर से भाजपा सरकार बनाने से चूकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती है। कांग्रेस सरकार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भाजपा बधाई देती है, लेकिन प्रदेश के हितों के खिलाफ कोई फैसला होगा तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। पिछले निर्णयों की समीक्षा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बदले की भावना से काम करना शोभा नहीं देता है। मंगलवार को शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि नए संस्थानों को डीनोटिफाई करने के निर्णय की भी भाजपा निंदा करती है। सत्ता में आते ही डिनोटिफाई करना तानाशाहीपूर्ण निर्णय है।

जयराम ठाकुर की पहली कैबिनेट में जनहित के निर्णय हुए। 70 साल से अधिक आयु के लोगों के पक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के फैसले लिए गए। भाजपा विपक्ष में भी कांग्रेस सरकार का सहयोग करेगी। अगर ऐसे ही निर्णय होते रहे तो भाजपा इनका विरोध करेगी। जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल टनल से अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाया तो भाजपा कड़ा विरोध करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button