राजनीति

पहली कैबिनेट बैठक से नदारद रहेंगे विक्रमादित्य सिंह, जानिए वजह

  • पहली कैबिनेट बैठक से नदारद रहेंगे विक्रमादित्य सिंह, जानिए वजह

आपकी खबर, शिमला। 

 

सरकार का सबसे बड़ा विभाग लोक निर्माण विक्रमादित्य सिंह को दिया गया है। इस विभाग के लिए उन्होंने खुद इच्छा जाहिर की थी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में अहम पद मिलने के बाद विक्रमादित्य सिंह दिल्ली के दौरे पर हैं। यही कारण है कि वे पहली कैबिनेट बैठक में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं। बुधवार देर रात ही सरकार ने मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया है।

विक्रमादित्य सिंह ने खुद यह जानकारी देते हुए कहा कि वह नई दिल्ली में हैं और 13 जनवरी को पारिवारिक विवाह समारोह के लिए जयपुर राजस्थान जा रहे हैं। इसलिए 13 जनवरी को शिमला में होने वाली कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी अवगत करवा दिया गया है। गौरतलब है कि अब तक लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री अपने पास ही रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button