क्राइम

कार सड़क किनारे खड़ी कर रोहड़ू के युवक ने रामपुर में की आत्महत्या

  • कार सड़क किनारे खड़ी कर रोहड़ू के युवक ने रामपुर में की आत्महत्या

 

आपकी खबर, रामपुर बुशहर।

 

पुलिस ने रामपुर बुशहर के ब्रौ थाने के तहत वजीर बावड़ी में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रोहड़ू के चिड़गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना ब्रौ को सूचना मिली कि जीसन लाल वजीर बावड़ी पुल पर अचेत अवस्था में पड़ा है।

 

मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पाया कि व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान जिशन लाल पुत्र अमर सिंह निवासी गांव सारी तहसील चिड़गांव गांव सारी जिला शिमला के तौर पर हुई है।

 

बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने शिमला की ओर नेशनल हाईवे पांच के किनारे अपनी कार खड़ी की और जहर खा लिया। घटना स्थल से जहरीले पदार्थ की शीशी भी बरामद की गई है। जहर खाने के बाद व्यक्ति वजीर बावड़ी पुल पर आया और निरमंड मार्ग के किनारे लेट गया। घटना की सूचना वीरवार सुबह पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया।

 

डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि वजीर बावड़ी पुल पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। व्यक्ति की मौत जहर खाने से हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का पता छानबीन के बाद ही पता चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button