हिमाचल

केंद्र ने जारी की मनरेगा की किस्त, पंचायतों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

  • केंद्र ने जारी की मनरेगा की किस्त, पंचायतों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

आपकी खबर, शिमला।

केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत दी है। इस वर्ष की पहली किस्त 152.42 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। इससे पंचायतों में कार्य कर रहे लाखों लोगों को राहत मिली है। अब मनरेगा के तहत हो रहे कार्य गति पकड़ेंगे।

 

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में मनरेगा मजदूरों को दिहाड़ी नहीं मिली है। अब वह भी जारी हो जाएगी। इससे उन्हें राहत मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में मनरेगा में रुके विकास कार्य अब रफ्तार पकड़ेंगे। इसमें सामग्री घटक के रूप में 135.31 करोड़ रुपये शामिल हैं। 17.10 करोड़ रुपये प्रशासनिक कंटीजेंसी के रूप में दिए गए हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के मनरेगा निदेशक धर्मवीर झा ने इस संबंध में प्रधान सचिव वित्त को पत्र जारी किया है।

 

इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि कुशल और अर्धकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी सहित 75 फीसदी केंद्र सरकार का शेयर होगा तो 25 प्रतिशत राज्य सरकार को देना होगा। जिला स्तर पर निर्माण सामग्री का हिस्सा 40 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ना चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश के कुछ जिलों में मनरेगा मजदूरों को दिहाड़ी नहीं मिली है। अब वह भी जारी हो जाएगी। इससे उन्हें राहत मिलेगी।

 

प्रदेश में मनरेगा के तहत सड़कों, पुलों, वर्षाशालिकाएं, रास्तों का निर्माण, टैंक आदि विकास कार्य किए जाते हैं। पैसा जारी होने से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों में तेजी आएगी। मनरेगा के तहत निर्माण सामग्री के अभाव में लंबे समय से काम अटके पड़े थे। अब ये कार्य और अधिक गति पकड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button