सेब सीजन के बीच कछुआ चाल चल रहा सड़कों का मुरम्मत कार्य, बागवान भुगत रहे खामियाजा : चेतन बरागटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • सेब सीजन के बीच कछुआ चाल चल रहा सड़कों का मुरम्मत कार्य, बागवान भुगत रहे खामियाजा : चेतन बरागटा

 

आपकी खबर, जुब्बल।

 

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का मुरम्मत कार्य कछुआ चाल से हो रहा है। सेब सीजन के बीच इसका खामियाजा बागवानों को भुगतना पड़ रहा है।

 

भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने यहां जारी बयान में कहा कि सेब सीजन शुरु हो गया है, सड़कें बाधित हैं, जिस कारण बागवानों को अपना उत्पाद मंडियो तक पहुँचाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ क्षेत्रो में ऐसी हालत बनी हुई है कि बागवानों का सेब उनके बगीचे घर पर ही सड़ रहा है।

 

बरागटा ने कहा कि पिछले हफ्ते से मौसम ठीक है, बाबजूद इसके भी सरकार सड़कों को बहाल करने में असमर्थ नज़र आ रही है। सड़कों को बहाल करने का कार्य कछुआ चाल से किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

चेतन बरागटा ने कहा की क्षेत्र की कई सड़कें ऐसी हैं, जो बड़े वाहनों के लिए बाधित है। बसों के रूट पिछले 20 दिनो से बंद पडें है। जिस कारण आम जनता को सफर करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

 

चेतन बरागटा ने कहा कि सेब बाहुल्य क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करना चाहिए, ताकि बागवान अपनी उपज को मंडियों तक ले जा सकें। उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में इस समय सैकड़ों सड़कें अवरुद्ध हैं। उन्होंने इन सभी सड़कों को बहाल करने का प्रदेश सरकार से आग्रह किया है।

चेतन बरागटा ने कहा कि जो सड़कें पूर्णत क्षतिग्रस्त है वहां पर वैकल्पिक मार्ग बनाने की सरकार को पहल करनी चाहिए, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

चेतन बरागटा ने कहा कि केंद्र सरकार इस विपदा में हिमाचल प्रदेश की हरसंभव सहायता करने का प्रयास कर रही है। केन्द्र सरकार ने हिमाचल को 850 करोड़ जारी कर दिए हैं, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते है।

aapkikhabar
Author: aapkikhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें