राजनीति

कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

  • कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

 

आपकी खबर, शिमला। 25 सितंबर

झूठी गारंटी का वादा कर सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार को चौड़ा मैदान के बाहर हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को जमकर कोसा।

 

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, सांसद इंदु गोस्वामी सहित भाजपा विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

रैली स्थल में प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता विधानसभा जाने की जिद पर अड़े रहे। बेरिकेड को फांदते समय पुलिस के साथ झड़प भी हुई। थाना बालूगंज में मु०नं० 206/23 धारा 143 147 149 भारतीय दंड संहिता में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुआ, जिन्होंने जानबूझ कर अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान में इकट्ठे होकर धरना प्रदर्शन व बल प्रयोग करके शांति भंग की है।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय झूठे वादों और गारंटियों से जनता को गुमराह करके सत्ता में आई कांग्रेस का असली चेहरा 9 महीनों में ही बेनकाब हो गया है। इस सरकार का न तो कोई विजन है और न ही कोई प्राथमिकता।

इतना ही नहीं प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए भी सरकार में कोई तालमेल नजर नहीं आया। मुख्यमंत्री, मंत्री और कांग्रेस नेता अलग-अलग राग अलापते रहे। आपदा पीड़ितों की सही मायनों में मदद करने के बजाए कांग्रेस सरकार का फोकस इस बात पर रहा कि त्रासदी की वजह से राजनीतिक नुकसान से कैसे बचा जाए।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने अभी 10 माह का समय पूरा हुआ है और 10 माह के भीतर ही जनता के बीच सरकार के प्रति इतना रोष है। यह रोष शिमला में आए हजारों कार्यकर्ताओं के चेहरों से साफ झलक रहा है और इससे पता चलता है कि कांग्रेस की सरकार अब जल्द ही सत्ता से दूर होने वाली है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि जैसे ही वह सत्ता में आएंगे तो प्रदेश की 22 लाख बहनों को हर महीने 1500 रुपए की राशि जारी की जाएगी। मगर गारंटी देना तो दूर उल्टा लोगों पर कर का बोझ डाला गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

हिमाचल भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश सरकार के कार्यों की जमकर भर्त्सना की और प्रदेश की जनता के ऊपर थोपे जा रहे अनर्गल फैसलों पर बाज़ आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को “नारी शक्ति वंदन” सम्मान देकर सँवारा है वहीं हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं से किये गए वादे को नकारा है। उन्होंने कहा कि जनता से ठगी कर सरकार बनाना प्रदेश के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण क्षण था। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सत्ता की लोभी कांग्रेस ने हर बार जनता को लुभावने प्रलोभन देकर गुमराह किया है जिसके लिए प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

 

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा संस्थानों का क्या कसूर कांग्रेस पार्टी का दस्तूर, प्रदेश में आउटसोर्स, अनुबन्ध व कई विभागों में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। मॉनसून सत्र के आरम्भ होते ही घेराव, हल्ला बोल, आंदोलन, धरने प्रदर्शन का दौर विभिन राजनीतिक दल, कर्मचारी, विद्यार्थी व संगठन द्वारा लगातार जारी है जो सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करता है।

 

 

भाजपा की प्रदेश रश्मिघर सूद ने कहा कि गारंटीयों के मायाजाल में हिमाचल की जनता को गुमराह कर सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार से उपाध्यक्ष व महिला नेत्री रशिमधर सूद ने कहा कि बहुत हो चुका अब इंतजार अब बहाल करो हमारा अधिकार। उन्होंने सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों ने प्रदेश की जनता को महंगाई के बोझ तले दबाया है, जिसके लिए में भारी आक्रोश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button