राजनीति

इंडि एलाइंस की भारत की जनता बनाएगी पिंडी – बिहारी लाल शर्मा

  • इंडि एलाइंस की भारत की जनता बनाएगी पिंडी – बिहारी लाल शर्मा

 

आपकी खबर, करसोग। 6 सितंबर, 2023

 

भारतीय जनता पार्टी मंडल करसोग कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को करसोग के पुराना बाजार में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की। मंडलाध्यक्ष नेतराम शर्मा ने उनका विशेष मार्गदर्शन देने के लिए आभार जताया।

बिहारी लाल शर्मा ने सभी मंडल पदाधिकारीयों व सदस्यों का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगभग 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व भाजपा अध्यक्ष के रूप में आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर विधानसभा से जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं और यह सम्मान हम सबके लिए बहुत ही गौरव का विषय है। वहीं आज हमारा देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

बात चाहे विज्ञान की हो या चाहे किसान की हो, हर क्षेत्र में भारत दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि आज हमारा संगठन बूथ स्तर तक बहुत मज़बूत है। भाजपा को मजबूत बनाने में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता का सहयोग है। अब हम सभी को बहुत ही मजबूती से एक एक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ना है ताकि हम देश में जो एक विपक्ष का इंडि एलाइंस बना है को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है।

मुझे पूरा विश्वास है कि इस विपक्ष के इंडि एलाइंस की भारत की जनता जरूर अपने वोट से पिंडी बनाएगी। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को मिल कर आगे बढ़ना है और एक बार फिर से तीसरी बार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में देश को उन्नति के लिए सौंपना है।

इस मंडल कार्यकारिणी बैठक में विधायक दीपराज के अलावा पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष हीरालाल, बीडीसी चेयरमैन भास्कर शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन नेतराम शर्मा, महामंत्री नेत्र सिंह ठाकुर व ठाकुर सेन शर्मा, जिला परिषद् सदस्य चेतन गुलेरिया के साथ सभी भाजपा पदाधिकारियों व सदस्यों तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button