हिमाचल

आनी के विधायक लोकेंद्र ने आपदा में बांटा जनता का दर्द :  योगेश

  • आनी के विधायक लोकेंद्र ने आपदा में बांटा जनता का दर्द :  योगेश
  • कहा कांग्रेस ने पार्टी देखकर की आपदा राहत राशि आवंटित
  • कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा के बयान के बाद भाजपा का पलटवार

 

आपकी खबर, आनी। 14 अक्तूबर

आपदा के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने आनी क्षेत्र की जनता के दुख दर्द को भली भांति सांझा किया है।

जबकि कांग्रेस ने आनी विधानसभा क्षेत्र में आपदा की आयी धनराशि के साथ बंदरबांट की है। यह बात भाजपा मंडल आनी के महामंत्री योगेश वर्मा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा द्वारा आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार पर आपदा में कार्य न करने और केवल भाषणबाजी करने के आरोप के बाद आनी में एक प्रेस बयान में पलटवार करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि विधायक लोकेंद्र कुमार ने आपदा से बेघर हुए लोगों को विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर 30 टेंट बांटे, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और जहाँ अतिआवश्यक हुआ तो ऐच्छिक निधि से भी लोगों की मदद की है।

इतना ही नहीं इस बीच विधायक लोकेंद्र कुमार बीमार हुए और उनका छोटा सा ऑपरेशन भी हुआ बावजूद इसके वे लगातार लोगों से जुड़े रहे।

इतना ही नहीं विधानसभा सत्र के दौरान भी आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान और नुकसान से प्रभावित लोगों की आवाज को विधानसभा के अंदर जोरदार तरीके से उठाया था।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात की, केंद्रीय मंत्री के समक्ष आनी की तस्वीर जोरदार तरीके से पेश की।

योगेश परमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं ने आपदा राहत राशि के आवंटन में भी भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि नुकसान किसी पार्टी के लोगों का नहीं होता है बल्कि आम जनता का होता है और राहत भी पार्टी बाजी से ऊपर उठकर बांटा जाना चाहिए , न कि पार्टी विशेष के लोगों को।

भाजपा मंडल आनी ने विधायक लोकेंद्र कुमार का भरपूर समर्थन करते हुए कांग्रेस पार्टी के राजीव किमटा को अपने गिरेबान में झांककर खुद को सुधारने की नसीहत दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button