शिमला

तीन राज्यों में मिली हार पर बोलीं कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पार्टी को पुनर्विचार की जरूरत

  • तीन राज्यों में मिली हार पर बोलीं कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पार्टी को पुनर्विचार की जरूरत

आपकी खबर, शिमला। 3 दिसंबर

राज्यस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है। पार्टी में हार को लेकर मंथन भी शुरू हो गया है।

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हार से सबक लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सुधार और पुनर्विचार की जरुरत है। पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बड़ा कारण माना जा रहा है।

 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हमने पांच महीने पहले भी यही बात पार्टी हाईकमान के समक्ष रखी थी। बावजूद इसके इस पर कोई गौर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज लोगों के बीच जाकर वोट मांगना होता है। अब मतदाता किसे वोट देता है यह उनका अपना अधिकार होता है।

प्रतिभा सिंह ने फिर दोहराया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जल्द प्रत्याशी का चयन करें, ताकि लोगों और कार्यकर्ताओं को काम में लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button