राजनीति

करसोग में संविधान बचाओ, कांग्रेस लाओ पर संगोष्ठी का आयोजन

  • करसोग में संविधान बचाओ, कांग्रेस लाओ पर संगोष्ठी का आयोजन

 

आपकी खबर, करसोग । 20 मई 

 

करसोग विधानसभा क्षेत्र के तहत संविधान बचाओ देश बचाओ कांग्रेस लाओ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता लघु बचत योजना के उपाध्यक्ष प्रकाश करड ने की। इस अवसर पर करसोग पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रकाश करड का बड़ी गर्म जोशी के साथ हार पहना कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रकाश करड ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अभद्र भाषा को लेकर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है और उनकी इन अभद्र टिप्पणियों के चलते मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस एक जुट हो गई है।

उन्होंने कहा कि कंगना के दादा व बाबा कांग्रेसी थे जबकि कंगना ने कांग्रेस के साथ विश्वास घात किया है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह युवा होने के साथ-साथ राजनीति में खास अनुभव रखते हैं। साथ ही उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का इस प्रदेश के लिए बहुत ही ज्यादा योगदान रहा है जिसका प्रदेश की जनता आज भी सम्मान करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमला बाजी को प्रदेश की जनता भली भांति समझ चुकी है और अब आने वाली एक जून को जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर भाजपा को सबक सिखाएगी। इस अवसर पर दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता चमन राही ने कहा कि भाजपा ने दलित व कमजोर वर्ग का हमेशा शोषण किया है।

इस अवसर पर मेहर चंद खोखलिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह का प्रदेश के साथ-साथ करसोग क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है इसलिए वे तन मन धन से विक्रमादित्य सिंह का साथ दे रहे हैं। इस अवसर पर पूर्ण चंद कोंडल तथा काशीराम सहित कई लोगों ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। प्रकाश करड ने इन्हें कांग्रेस का पटका पहनकर पार्टी में शामिल किया तथा भविष्य में एक जुट होकर पार्टी व प्रदेश के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव विनोद कुमार तथा रोशन शर्मा व बीडीसी की पूर्व अध्यक्ष चमेलू कश्यप सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button