मंडी

पद्मश्री नेकराम ने किसानों को दी मीलेट्स की जानकारी

जिला मंडी के चुराग ब्लॉक में 120 किसानों ने लिया शिविर में हिस्सा

पद्मश्री नेकराम ने किसानों को दी मीलेट्स की जानकारी

जिला मंडी के चुराग ब्लॉक में 120 किसानों ने लिया शिविर में हिस्सा

आपकी खबर, करसोग। 17 अगस्त

जिला मंडी के चुराग ब्लॉक में हिमआरआरए के सौजन्य से किसानों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को मीलेट्स के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में विशेष रूप से पदमश्री नेकराम शर्मा मौजूद रहे।

बता दे कि मिलेट्स प्रमोशन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक चुराग के बही सरही पंचायत में मिलेट्स किसानों के साथ सामूहिक चर्चा की पद्मश्री नेकराम शर्मा ने बच्चों और महिला किसानों को मिलेट्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस दौरान बही सरही पंचायत के लगभग 120 किसानों को हिम आर आर ए पालमपुर के माध्यम से मिलेट्स के बीज वितरित किए थे और उन किसानों का फील्ड विजिट भी किया। इसके लिए उन्होंने महिला मंडल के सदस्यों व स्कूल प्रशासन का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button