हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में सब कुछ सही नहीं, सुक्खू ही इसके जिम्मेदार : जयराम ठाकुर

पूर्व सीएम बोले, कोरोना काल में भी हमने नहीं रुकने दिया किसी का वेतन

पूर्व सीएम बोले, कोरोना काल में भी हमने नहीं रुकने दिया किसी का वेतन

आपकी खबर, शिमला। 4 सितंबर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लगभग दो साल से सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार चला रही है। लेकिन अपनी हर नाकामी का ठीकरा केंद्र सरकार और पूर्व की भाजपा की सरकार पर फोड़ते हैं। आज की वर्तमान स्थिति की जिम्मेदार सुखविंदर सिंह सुक्खू की वित्तीय नीतियां हैं जो प्रदेश के विकास और जनहितोन्मुखी न होकर मित्र हितोन्मुखी है।

भाजपा ने भी पाँच साल सरकार चलाई। उस दौरान कोरोना जैसी महामारी को पूरी दुनिया ने झेला। सारी आर्थिक गतिविधियां बंद रही। लगभग दो साल चले इस दौर में भी एक भी कर्मचारी का एक बार भी वेतन देने में देरी नहीं हुई। आउट्स सोर्स से लेकर, पैरा वर्कर, रेग्युलर और कंट्रैक्चुअल कर्मचारी हो या कोई और किसी के वेतन से एक पैसे की कटौती भी नहीं की गई।

विपरीत आर्थिक हालत के बाद भी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मज़बूत किया गया। यह सब इसलिए हुआ कि हमारी पूर्व की सरकार न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता दी।  इस दौरान लोगों के इलाज के लिए हिमकेयर जैसी योजनाएं प्रदेश के लोगों को समर्पित हुई। लेकिन सुक्खू सरकार ने सभी योजनाओं को बंद करना शुरू कर दिया।

आज हिम केयर योजना का क्या हाल है? सहारा योजना का क्या हाल है? सामाजिक सुरक्षा पेंशन का क्या हाल है। शगुन, स्वावलंबन जैसी योजनाओं का क्या हाल है? पूर्व की भाजपा सरकार एक कल्याणकारी राज्य की तरह जनसेवा कर रही थी। वर्तमान सरकार के क्रिया कलाप किसी भी हाल में कल्याणकारी राज्य के कार्य नहीं कहते हैं। सरकार सिर्फ़ टैक्स बढ़ाने, सुविधाएं छीनने के काम में लगी है। वर्तमान वित्तीय हालत की ज़िम्मेदारी सुक्खू सरकार का वित्तीय कुप्रबंधन है, जिसका ख़ामियाज़ा प्रदेश के लोग उठा रहे हैं।

  • कंगना पर सदन में की गई टिप्पणी अपमानजनक, माफ़ी मांगे मंत्री

नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि सदन के अंदर कंगना पर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। एक महिला सांसद के ऊपर औचित्यहीन टिप्पणी करना समझ के परे हैं। जो व्यक्ति अपना पक्ष रखने के लिए सदन में उपस्थित नहीं है। उसके बारे में ऐसी टिप्पणी करना सदन की मर्यादा के आचरण के विपरीत हैं। इस टिप्पणी के लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button