हिमाचल

हिमाचल में मौसम का रेड अलर्ट जारी, शिमला के फ़ागली में गाड़ी पर गिरा पेड़, बच्चे को सुरक्षित निकाला

  • हिमाचल में मौसम का रेड अलर्ट जारी, शिमला के फ़ागली में गाड़ी पर गिरा पेड़, बच्चे को सुरक्षित निकाला

 

आपकी खबर, शिमला।

 

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर है। मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष पहली बार विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से नुकसान की खबरें सामने आई है। मंडी में ब्यास नदी उफान पर है। प्रशासन की ओर से उफनती नदी के पास न जाने की सलाह दी गई है।

 

 

पर्यटक स्थल मनाली में भी नदी के साथ लगती सड़क को भारी क्षति पहुंची है। सड़क मार्ग को भारी बारिश के बीच कार्य करने में बाधा आ रही है।

 

उधर शिमला के फ़ागली में गाड़ी के ऊपर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। गाड़ी में पिछली सीट पर एक महिला और एक बच्चा था, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोटगढ़ में भी एक मकान गिर गया। उसमें महिला, उसका पति और बच्चा तीनों की मौत हो गई है। प्रशासन लगातार एडवाइजरी जारी कर रहा है कि अगर बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button