शिमला

तीन राज्यों में प्रचंड जीत से हिमाचल भाजपा गदगद, प्रदेश की चारों सीटें जीतना अगला लक्ष्य : सुमित ठाकुर

  • तीन राज्यों में प्रचंड जीत से हिमाचल भाजपा गदगद, प्रदेश की चारों सीटें जीतना अगला लक्ष्य : सुमित ठाकुर

 

आपकी खबर, शिमला। 4 दिसंबर

 

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से हिमाचल भाजपा गदगद है। देश सहित हिमाचल में जश्न का माहौल है। अब हमारा लक्ष्य लोकसभा की चारों सीटों पर कब्जा करना है। इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा ने कमान कस दी है।

 

यह बात शिमला ग्रामीण के भाजयुमो अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने कही। वे सोमवार को शिमला ग्रामीण मण्डल का बूथ सशक्तिकरण अभियान के निमित अभ्यास वर्ग में बोल रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान से युवा को जोड़ना हमारा लक्ष्य था जो पूरा हो गया है। पार्टी एकजुट होकर कार्य करेगी, जिसमें युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

 

इस दौरान में मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। इनमें विशेष रूप से जनपद विस्तारक संजीव कुमार, शिमला ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, 2022 के प्रत्याशी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मेहता, इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण को सशक्त करने के लिए प्रदेश युवा मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता अजय चौहान तथा विस्तारक सूर्या मेहता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button