शिमला

बाग और करियाली पंचायत में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, आभा कार्ड भी बनाए

  • बाग और करियाली पंचायत में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, आभा कार्ड भी बनाए
  • विकास भारत संकल्प यात्रा में स्वास्थ्य कार्ड आयुष्मान के बारे में भी दी जानकारी

आपकी खबर, शिमला। 8 दिसंबर

विकास भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण मंडल के विकास खंड बसंतपुर की बाग और करियाली पंचायत पहुंची। इसकी अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष भूपराम वर्मा ने की। उन्होंने किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि के बारे भी लोगों को अवगत कराया। साथ ही जिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था, उन्हें भी जानकारी दी गई।

बाग पंचायत उपप्रधान मोहर चंद मौजूद रहे। करियाली की प्रधान कमलेश कश्यप मौजूद रही।

 

कृषि प्रसार अधिकारी जलोग कर्मचंद सहित उपस्थित रहे। डॉ ज्योति ने यहां पहुंचे लोगों का हेल्थ चेकअप किया। कार्यक्रम में पन्दोआ बूथ अध्यक्ष रामलाल, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। यात्रा में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतिओं के बारे में अवगत करवाया गया। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और आभा आईडी भी बनाई गई।

 

बाग पंचायत में महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष विजयश्री, सचिव रीना। जय पन्दोई देवता महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष मोनिका, उपाध्यक्ष रक्षा देवी, सह सचिव नीलम, कोषाध्यक्ष अनिता कुमारी, सुभद्रा उपस्थित रही। यहां पर 63 लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

 

इनके अलावा करियाली पंचायत में उप प्रधान विनोद वर्मा, बूथ अध्यक्ष गोविंद, जलोग में डॉ पूनम मुख्य रूप से उपस्थित रही। यहां पर कुल 109 लोग उपस्थित रहे।

उधर, कसुम्पटी मंडल के कुल्टी और कुुफरी की पंचायतों में निकाली गई यात्रा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भारत भूषण ठाकुर ने की। यात्रा में मंडल उपाध्यक्ष शशांक अत्री, महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रमेश वर्मा, मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा व पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य जिला परिषद सदस्य और अन्य मौजूद रहे। यात्रा में केंद्र की जन कल्याणकारी नीतिओं के बारे में अवगत कराया।

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button