शिमला

डुमैहर और मझीवड़ पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

  • डुमैहर और मझीवड़ पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
  • केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ

आपकी खबर, शिमला। 9 दिसंबर

विकास भारत संकल्प यात्रा शनिवार को ग्रामीण मंडल के विकास खंड बसंतपुर की ग्राम पंचायत डुमैहर और मझीवड़ पंचायतों में पहुंची। डुमैहर में कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधान खेमराज वर्मा ने की। कार्यक्रम में संयोजक भूपराम वर्मा, डुमैहर के प्रधान हेमदास, पंचायत सचिव बालकृष्ण, स्वास्थ्य विभाग की देव्यानी शर्मा ने हेल्थ चेकअप किया। रजनीश मैहता पशुपालन विभाग की ओर से मौजूद रहे। इनके अलावा ग्राम केंद्र प्रमुख प्रेमलाल और एनआरएलएम सदस्य गायत्री, सीएलएफ सहसचिव मीना, कोषाध्यक्ष अरुणा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में आभा कार्ड और आयुष्मान योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

ग्राम पंचायत मझीवड में मौजूद लोग।

उधर, मझीवड़ पंचायत में भी कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की प्रधान मनोज वर्मा ने की। ग्राम केंद्र मझीवड़ के अध्यक्ष राजेश वर्मा और प्रेम प्रकाश शर्मा, मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष धनवंत शर्मा, वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत बीडीओ एलएन शर्मा, वरिष्ठ नागरिक, हीरद राम शर्मा, पंचायत सचिव युगल किशोर शर्मा, विनोद कुमार तकनीकी सहायक के अलावा स्वयं सहायता समूह के रंजना, किरण, सोनू, नीशा, राधा, कौशल्या, सीता, चित्रलेखा, मधु आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में 163 लोगों ने हेल्थ चेकअप कराया। साथ ही केंद्र की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी प्राप्त की।

यात्रा के दौरान उपस्थित लोग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button