शिमला

जुब्बल-नावर-कोटखाई भाजपा को झटका, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने कांग्रेस का थामा दामन

  • जुब्बल-नावर-कोटखाई भाजपा को झटका, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने कांग्रेस का थामा दामन

आपकी खबर, जुब्बल। 30 दिसंबर

नावर-कोटखाई भाजपा को झटका लगा है। यहां पर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सहित ग्राम पंचायत पुजारली नम्बर-4 की प्रधान लाजवन्ती ठाकुर, धर्मेन्दर ठाकुर व जुब्बल तहसील की ग्राम पंचायत भोलाड़ निवासी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अध्यापक व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भादर सिंह सेहटा, जगदीप सेहटा और नरेन्द्र सेहटा पूरे परिवार सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

लाजवन्ती ठाकुर, धर्मेन्दर ठाकुर, भादर सिंह सेहटा, जगदीप सेहटा, नरेन्द्र सेहटा ने सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाक़ात कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी को माला पहना कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने सभी का कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही  विश्वास दिलाया कि सभी को पार्टी में पूरा मान और सम्मान दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button